आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली में छात्र, छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगो को किया मंत्र मुग्ध

61425

पूर्व विधायक राकेश सिंह ने असहायों को कंबल वितरित किए

रायबरेली– हरचंदपुर विकास क्षेत्र के डिडौली गांव में ग्राम प्रधान द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह ने असहायों और गरीबों को कंबल वितरित किए।

यह कार्यक्रम डिडौली स्थित जगत जननी बुढ़िया माता मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए छात्रों ने स्वागत गीत भी गाया।

पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने से पहले जगत जननी बुढ़िया माता मंदिर में आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया और असहायों को कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर डिडौली की ग्राम प्रधान पूनम सिंह मौजूद रहीं। प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की थी। इस मौके पर राममोहन, रामू दादा, महेंद्र सिंह, रवि मौर्य, मोहन सिंह, शैलेंद्र चौधरी, चंद्रपाल चौधरी, जगन्नाथ सिंह, राम लखन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रविदास की बेटी कु. महक को उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा एक साइकिल भेंट की गई। इसके अतिरिक्त, प्राथमिक विद्यालय डिडौली, प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 61.4K views
61.4K views
Click