लालगंज, रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के चिलौला गांव में एक बालिका शिवांशी सोनकर (16) पुत्री सुरेश सोनकर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के सोनकर परिवार आम के बाग लगान पर लेकर रोजी-रोटी के लिए धंधा पानी करते हैं।
वहीं पर बालिका जंगल में आम के पेड़ों की रखवाली कर रही थी। अभी आम बीनते समय बालिका को सांप ने डंस लिया और उसकी मौत हो गई।
बालिका की मौत से सोनकर परिवार में कोहराम मच गया। हंसी खुशी जिंदगी मातम में बदल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही की है।
- संदीप कुमार फिजा
👁 22.6K views
22.6K views
Click


