आरेडिका के चीफ क्वालिटी मैनेजर की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

33650

लालगंज (रायबरेली) , आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के क्वालिटी मैनेजर आरकेएम पासी सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवा निवृत्ति पर साथी कर्मचारियों और स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। आयोजित समारोह में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लॉय एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके स्वस्थ और दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर पर संगठन के जोनल सचिव देवनाथ निर्मल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि सक्सेना, सक्रिय कार्यकर्ता कृष्णमोहन पासवान, ललितेश, राजकुमार सरोज, राजेंद्र कुमार मराठा, संदीप कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 33.7K views
33.7K views
Click