आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर परिजनों ने सालों प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

103656

सलोन, रायबरेली। सड़क दुर्घटना में घायल मेवालाल सरोज (35) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को सलोन में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। परिजनों ने रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता की मांग की। इसी दौरान भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस और राहगीरों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे भगदड मच गई।इस दौरान पथराव के चलते सलोन कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और परशदेपुर चौकी प्रभारी का वाहन क्षतिग्रस्त हो कर दिया।राजापुर वन विभाग कार्यालय के सामने करीब चार घंटे तक हाईवे जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मरीजों, स्कूली बच्चों व यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
पुलिस के मुताबिक देर रात थाने पहुँचे मृतक की पत्नी राजरानी की तहरीर पर पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ रघुराज प्रताप सिंह, लव सिंह और गुड्डू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके बावजूद भीड़ ने हिंसात्मक उग्र रूप अपनाया
वही घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता, आवासीय व कृषि पट्टा सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पथराव में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 103.7K views
103.7K views
Click