आशा कार्यकत्रियों ने माॅस्क बनाकर गांव-गांव जाकर बांटे

36376

राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड (महोबा)। कोरोना से बचाव के लिए माॅस्क की उपयोगिता को देखते हुए गांववासियों को मास्क की उपलब्धता के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मी आशा व आंगनवाडी कार्यकत्री आगे आई हैं।

बेलाताल के निकट थुरट उपकेन्द्र की बीएचडब्ल्यू आशा देवी अनुरागी ने ग्राम थुरट व सारंगपुरा में स्वनिर्मित पांच सैकडा से अधिक माॅस्क अपनी सहयोगियों सोमवती, सीमा व रंजना चौबे के साथ घर घर जाकर वितरित किए। आशा व उनकी सहयोगियों की इस पहल की गांववासियों ने जमकर सराहना की है।

👁 36.4K views
36.4K views
Click