आशा चैरिटेबल ब्लड बैंक पर स्वैच्छिक रक्तदान

48346

आशा चैरिटेबल ब्लड बैंक बालीपुर के रक्त कोष में आज एसबीआई के ब्रांच मैनेजर श्री गौरव ओझा जी ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनके द्वारा एक यूनिट रक्तदान किया गया। ब्लड बैंक के संस्थापक अमित सिंह द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। रक्तदाता ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा ईश्वर की प्रेरणा से आज हमें रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस रक्तदान के माध्यम से हम समाज के युवाओं को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वर्ष भर में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करें, जिससे शरीर का विकार समाप्त हो जाता है। हमारे प्रयास से तीन जिंदगियां बस सकती है रक्तदान करने से रक्तदान महादान।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 48.3K views
48.3K views
Click