आशीष कुमार राय बने पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

16219

अयोध्या। उपनिरीक्षक आशीष कुमार राय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या मुनिराज जी ने भी जताया भरोसा
पहले भी अयोध्या जनपद में रहे एसएसपी आशीष तिवारी व एसएसपी शैलेश पांडेय के पीआरओ रह चुके हैं अशीष कुमार राय, निरीक्षक अशोक कुमार यादव को मिला दो दो प्रभार। उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा को भी मिला दो दो प्रभार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या मुनिराज जी द्वारा चार निरीक्षक, उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है । निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडे बने वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक अशोक कुमार यादव प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ के साथ प्रभारी कोर्ट मानिटरिंग सेल का अतिरिक्त प्रभार, उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा मीडिया,सोशल मीडिया सेल के अतिरिक्त पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपनिरीक्षक आशीष कुमार राय बने पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 16.2K views
16.2K views
Click