इकाना स्टेडियम में टी-20 मैच देखने गए घर के इकलौते चिराग की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

133920

सलोन,रायबरेली।लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टी-20 मैच देखने गए घर के इकलौते चिराग की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।घटना उस दौरान घटी जब भारत साउथ अफ्रीका मैच रद्द होने के बाद युवक परिवार के युवक के साथ बहनोई के घर जाने के लिए निकला था।युवक की मौत की खबर घर पहुँचते ही कोहराम मच गया।
सलोन कोतवाली अंतर्गत जहानपुर मजरे केवली महिमा निवासी विकास कुमार(35)पुत्र कृष्ण पाल यादव चार बहनों में इकलौता भाई था। बुधवार की सुबह दस बजे युवक अपने परिवार लड़के पंकज के साथ लखनऊ के अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में भारत दक्षिण अफ्रीका मैच देखने गया हुआ था।
देर रात कोहरे की वजह से मैच रद्द होने के बाद दोनों युवक स्टेडियम से बाहर निकले थे।इसके बाद विकास बहन के घर जाने के लिए जी-20 रोड पर निकले थे।परिवार के लोगो के मुताबिक सफेद कलर की कार ने युवक विकास को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौत हो गई।मौत की खबर घर पहुँचते ही कोहराम मच गया।मृतक अपने पीछे पत्नी अनीसा और तीन वर्षीय पुत्र आजविक को छोड़ गया है।प्रधान प्रतिनिध मोहम्मद आबिद ने बताया युवक मैच देखने लखनउ गया था।देर रात सड़क हादसे में मौत हुई है।खबर भेजे जाने तक शव घर नही पहुँचा था।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 133.9K views
133.9K views
Click