इन्द्रा नगर मोहल्ले में गंदगी का लगा अंबार, मोहल्लेवासी परेशान,नगर पालिका प्रशासन मस्त

17843


By THE REPORTS TODAY Network
Edited By: ANUJ MAURYA
Publish Date: TUESDAY 2DEC2025
Updated Date: 12:20 PM (IST)
Join करें


वार्ड में सफाई नहीं होने से वार्डवासी परेशान

रायबरेली नगर के विभिन्न वार्डों में कई गलियां ऐसी हैं, जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसे नगर पालिका के अधिकारियों ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। क्षेत्रवासी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। गौरतलब है कि नगरपालिका द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया था और लोगों से अपील की गई थी कि गंदगी न फैलाएं, लेकिन हकीकत में नगर पालिका में केवल दिखावे के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।

वार्डों में फैली गंदगी से किसी भी अधिकारी का कोई सरोकार नहीं है। इंद्रा नगर आरडीए  के पीछे वाली गली में न तो नियमित रूप से कूड़ा उठता है और न ही नालियों से कचरा निकलवाया जाता है। गंदगी और दुर्गंध से परेशान मोहल्ले वासी कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को लिखित आवेदन दे चुके हैं। लेकिन अभी तक नियमित सफाई शुरू नहीं हो सकी है।

जिम्मेदार नहीं करते हैं मानिटरिंग

रायबरेली। इन दिनों रायबरेली के इंद्रा नगर के वार्ड नंबर 22 आरडीए कंपलेक्स पीछे साफ सफाई को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है  नगर पालिका द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड के कई मोहल्लों की गलियों व नालियों में गंदगी बजबजाने लगी है। गंदगी से उठने वाली बदबू से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया। वार्डवासी सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद से शिकायत भी कर चुके हैं। जिसके बाद भी वार्ड का हाल जस का तस है। एक ओर नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा जोर-शोर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। तो दूसरी ओर शहर में गंदगी से लोग परेशान हो रहे है। स्वच्छता कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां पर एक कूड़ा दान को तत्काल रखवाया जाए वही स्थानी मोहल्ले वासियों ने बताया कि वर्तमान सभासद द्वारा भी कई वार शिकायत करी गई लेकिन उनके द्वारा शिकायत करने के बाद भी कोई भी उचित मदद नहीं करी गई है

नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है और निरीक्षण के लिए स्वच्छता टीम भी आती है। लेकिन नगर पालिका द्वारा स्वच्छता टीम को उसी जगह ले जाया जाता है, जहां सफाई रहती है। टीम चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर चली जाती है। इंद्रा नगर निवासी दीपक , ललित, रामभगत, सोनू कौशिक, धनेश्वर , बिरेन्द्र यादव ने बताया हम लोगों ने कई बारिश की शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों व उच्च अधिकारियों से भी की थी लेकिन आज तक उसका कोई भी निस्तारण नहीं हो सका है साथी अभियान स्थिति हो गई है की गंदगी की वजह से वहां से लोग गुजरने से भी कतरा रहे हैं और वहीं गंभीर बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ने का भी खतरा स्थानीय मोहल्ले वासियों को हो गया है अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पर उच्च अधिकारी व नगर पालिका अधिकारी कोई कार्रवाई करते भी हैं या या मामला भी ठंडा बस्ते में इसी तरह पड़ा रहेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा..

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 17.8K views
17.8K views
Click