SSB के आरक्षी की मौत पर नम हुईं लोगों की आंखें

21761

लालगंज (रायबरेली): सरेनी थाना क्षेत्र सशस्त्र सीमा बल में तैनात आरक्षी की जिला अस्पताल बलरामपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव दुलापुर पहुंचा तो गांव वालों की आंखें भी नम हो गईं। उनका अंतिम संस्कार गेगासो घाट पर किया गया।

अंतिम संस्कार से पहले एसएचओ हरिकेश सिंह समेत पुलिस बल ने उन्हें ससस्त्र सलामी दी। दूलापुर गांव के रहने वाले राहुल सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शिव शरण सिंह वर्ष 2009 में सशस्त्र सीमा बल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह बलरामपुर में तैनात थे। घटना से पत्नी श्वेता सिंह व बेटी आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 21.8K views
21.8K views
Click