इस गांव के ग्राम प्रधान ने गांव को बना दिया हाईटेक गांव , पूरे क्षेत्र में हो रही है ग्राम प्रधान के विकास की चर्चा

48041

गांव को बना दिया पिकनिक स्पॉट, प्रधान जी की हो रही वाह वाह

Raebarelli News : राही ब्लाक के अंतर्गत भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरा ग्राम प्रधान निशा सिंह और उनके प्रतिनिधि चंदन सिंह  ने गांव में विकास कार्यों की ऐसी गंगा बहाई है कि सभी लोग उनकी तारीफ कर रहा है।

प्रधान ने बदली गांव की तस्वीर

दिल में अगर जज्बा हो तो असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। कुछ इसी तरह का कार्य किया है रायबरेली जिले के राही ब्लॉक के सेमरा गांव के ग्राम प्रधान निशा सिंह व प्रतिनिधि चंदन सिंह  ने गांव में विकास कार्यों की ऐसी गंगा बहाई है कि सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे। गांव के बाहर बना पक्का तालब जहां आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं मुहल्ले के गली गली इंटरलाकिंग रास्ते और पक्की नालियां देख सभी बोल रहें गांव में काम शहर जैसा हुआ है।

शहर की तर्ज पर विकसित किया गांव

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना था कि वो अपने गांव को शहर की तर्ज पर विकसित करें। इसी सपने को साकार करने के लिए निशा सिंह ने ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने गांव की तस्वीर बदल दी है। अमृत सरोवर योजना के तहत उन्होंने गांव के तालाब का कायाकल्प कर दिया। तालाब के चारों ओर पक्की सीढ़ियां तो वहीं पशुओं को पानी पीने के लिए रैंप। गांव के लोगों के लिए तालाब के किनारे टहलने के लिए पक्के चबूतरे का निर्माण। सुंदर और स्वच्छ तालाब होने से दूसरे गांव के लोग भी सुबह शाम पोखरे पर टहलने आते हैं साथ ही दोपहर रास्ते से गुजरने वाले राहगीर भी आराम करते हैं वही ग्रामीणों के टहलने के लिए मनरेगा पार्क को ग्राम प्रधान द्वारा बनवाया गया है जहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ग्रामीण टहलते और बच्चे लोग खेलते हैं वहीं अगर गांव में किसी के यहां कोई सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो उसके लिए उसे गांव से बाहर घाट में जाने की जरूरत नहीं होगी अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठ धाम का भी निर्माण कराया गया है जहां पर ग्रामीण निशुल्क अंतिम संस्कार कर सकते हैं। वही ग्राम प्रधान द्वारा कूड़ा कचरा इधर-उधर ना पहले इसके लिए गांव के अंदर ही कूड़ा घर भी बनवाया गया है जहां पर ग्रामीण अपना कूड़ा कचरा डालते हैं

इसके अलावा उन्होंने गांव की कच्ची सड़कों को पूरी तरह पक्का बना दिया तो वहीं अपने कार्य से गांव के प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर बदल का रख दी। गांव की प्राथमिक पाठशाला और आंगनवाड़ी केंद्र अब पूरी तरह चमक रहे हैं,दीवारों पर भी टीचिंग लर्निंग मैटेरियल पेंट किए हुए हैं। पूरा गांव पक्की नालियों से आच्छादित हो गया है। कहने में ये गुरेज नहीं कि गांवों में शहरी सुविधाएं आ गईं हैं।

गांव के लोग बोले प्रधान हो तो ऐसा ही

सेमरा गांव के लोग भी अपने ग्राम प्रधान से काफी खुश हैं और उनकी जम के तारीफ कर रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार प्रधान बने हैं, दूसरे कार्यकाल के लिए भी हम इन्हीं को चुनेंगे। इन्होंने गांव के सभी वृद्ध लोगों के पेंशन लगवा दी है। हमारे गांव में सभी के घर नल से पानी आता है इसके लिए प्रधान ने पंप लगवाया है। दूसरे गांव के लोग भी कहते हैं काश हमारे गांव में भी आपके गांव जैसा प्रधान होता तो विकास होता। वही ग्रामीणों की एक आखिरी इच्छा यह भी थी कि गांव के अंदर बारात घर और बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी बनवा दी जाए तो बच्चों को पढ़ाई में कोई भी असुविधा नहीं होगी वही जो गरीब तबके के लोग हैं जो महंगी सादिया नहीं कर सकते हैं उनके लिए बारात घर में सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएगी फिलहाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि जमीन हमारे पास मौजूद है लेकिन अगर शासन हमारे गांव में इसका पैसा बरात घर के लिए भेजती है तो जरूर हमारे ग्रामीणों को इससे काफी लाभ मिलेगा

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 48K views
48K views
Click