ईंटों से कूचकर श्रमिक की निर्मम हत्या, क्षेत्र मे मचा हड़कंप

15282

रायबरेली– दिहाड़ी श्रमिक की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई है। उसका शव उमरन बाजार में एक दुकान के सामने डालकर हत्यारे फरार हो गए। शव के पास चाकू भी बरामद हुआ है। घटना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक सप्ताह के अंदर हत्या की दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया है। मामले की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे है उनके साथ कई थानों की टीम भी मौके पर मौजूद है।

मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव का है। गांव के ही निवासी रामखेलावन पासी उर्फ घसीटे (50) पुत्र बदलू गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। मंगलवार की शाम वह गेहूं की सिंचाई कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले फिर वापस नहीं लौटे। सुबह उमरन बाजार में एक दुकान के सामने उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सिर पर ईंट से कई वार किए गए थे। शव के ऊपर एक चाकू भी रखा मिला। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सलोन- ऊंचाहार मार्ग पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या की घटनाओं में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।

एक सप्ताह के अंदर एक ही गांव में दूसरी हत्या

अभी छः दिन पूर्व उसी गांव में एक युवक को मारकर पेड़ पर लटका दिया गया जिस पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। इतनी जल्दी दूसरी हत्या होने से गांव के लोग डरे व सहमे हुए है और पुलिस को इसका जिम्मेदार बताया रहे है। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर लाठी-डंडों से लैश होकर उतरे है।

रिपोर्ट- अनुज मौर्य

👁 15.3K views
15.3K views
Click