ईद–उल–फित्र पर अयोध्या में ईद की पढ़ी गई नमाज

13048

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर नमाज के दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी आदि अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी व एसएसपी ने जनपद वासियों को ईद की बधाई दी। जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने बताया कि जनपद में ईद उल फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने जनपद वासियों की ओर से सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। ईद उल फितर के पावन पर्व के अवसर पर मंडल आयुक्त श्री गौरव दयाल ने भी सभी लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 13K views
13K views
Click