उत्तर प्रदेश जनर्लिस्ट एसोशिएशन बीकापुर तहसील इकाई चुनाव में सुनील कुमार पाण्डेय दोबारा अध्यक्ष बने

984

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
मिलने का गौरव हासिल हुआ है तो राम जनम यादव को संगठन ने सर्वसम्मत से महामंत्री पद से नवाजा है। संगठन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी व बरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता के देखरेख में हुये चुनाव में तहसील के बरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश वर्मा मनोज तिवारी व केदार तिवारी की ताजपोशी के साथ कोषाध्यक्ष पद पर संजीव पाठक व संगठन मंत्री के पद पर सर्वजीत दुबे को तथा मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा को चुना गया है। जबकि संरक्षक पद पर राम नेत वर्मा व इतिहासकार
डॉ0 हरिप्रसाद दुबे को जिम्मेदारी मिली है। संगठन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी व बरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने कहा कि संगठन को और गतिशील बनाये जाने की आवश्यकता हैं। ग्रामीण पत्रकार की लेखनी तलवार जैसी है ग्रामीण पत्रकार इसकी धार को कमजोर न होने दे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार हित के लिए संगठन हमेशा सबके दुःख सुख में खड़ा रहेगा। पत्रकार उत्पीड़न किसी प्रकार बर्दास्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार ग्रामीण अंचल की धुरी है। बिना इनके सहयोग से प्रेस में खबरे पहुँचा पाना मुश्किल है।

👁 984 views
984 views
Click