उत्तर मध्य रेलवे में 34 यात्री आरक्षण काउंटर शुरू

33417

महज १८४००० रुपए के टिकट बिके

राकेश कुमार अग्रवाल
वरिष्ठ संवाददाता

एकाएक शुरु की गई आरक्षण सुविधा की शुरुआत आशानुरूप नहीं रही। प्रयागराज रेल डिवीजन के 11 पीआरएस काउंटरों से पहले दिन केवस 347 यात्रियों को टिकट प्रदान किया गया। इन टिकटों का मूल्य 184505 रुपये था। झांसी डिवीजन के 13 पीआरएस काउंटरों से 63515 रुपये मूल्य के 152 ग्राहकों ने टिकट प्राप्त किए और आगरा मंडल के 10 पीआरएस काउंटरों से 198 व्यक्तियों को कुल रु 110450 के टिकट जारी हुए।

सभी पीआरएस काउंटरों पर सामाजिक दूरी के मानकों का पालन हुआ इसके लिए फर्श पर उचित अंकन किए गए थे और आरक्षण केंद्रों की आवश्यक साफ- सफाई के बाद इन काउंटरों ने 10 बजे से काम करना शुरू कर दिया था। दिनांक 23.05.20 से और अधिक काउंटर सामान्य समय पर काम करना प्रारंभ कर देंगे और धीरे-धीरे इसे लॉकडाउन के पहले के सामान्य स्तर तक ले जाया जाएगा।

ज्ञात हो कि पूर्व में घोषित योजना के अनुसार यात्री आरक्षण के सभी अधिकृत साधनों जैसे सामान्य सेवा केंद्रों, अधिकृत टिकटिंग एजेंटों / उप एजेंटों ने भी कार्य करना शुरू कर दिया है।

👁 33.4K views
33.4K views
Click