उपजा सदर इकाई का चुनाव संपन्न

975

अयोध्या:———– *सुशील सिंह तीसरी बार चुने गए अध्यक्ष , रवि कांत महामंत्री व राम प्रकाश तिवारी बने कोषाध्यक्ष* मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्टअयोध्या
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) अयोध्या की सदर इकाई के चुनाव में तीसरी बार सुशील सिंह अध्यक्ष चुने गए।महामंत्री के पद पर रविकांत अंगरिया व कोषाध्यक्ष के पद पर राम प्रकाश तिवारी का चुनाव किया गया ।संगठन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी के दिशा निर्देशन में तहसील सदर इकाई का चुनाव कार्यक्रम रविवार को गोसाईगंज स्थित शगुन पैलेस में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करने के बाद पत्रकारों के हित एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। उसके बाद चुनाव कार्यवाही प्रारंभ होने पर सर्वसम्मति से सुशील सिंह को अध्यक्ष चुना गया तो वही महामंत्री के पद पर रविकांत अंगरिया व कोषाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी चुने गए। संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राम जी सोनी उपाध्यक्ष के पद पर संदीप कुमार गुप्ता सर्वेश मोनू राजेश अंगियार संगठन मंत्री के पद पर मनोज कुमार गुप्ता शैलेंद्र तिवारी पूजा व प्रशांत गुप्ता का चुनाव किया गया।मनोज दुबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया। संगठन के विस्तार एवं उसकी कार्य योजना पर जिला महामंत्री डीके तिवारी ने प्रकाश डाला । कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा सुशील सिंह राम प्रकाश तिवारी जयप्रकाश गुप्ता दिनेश तिवारी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकारों को संगठित रहने के लिए जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने मधुमक्खी के छत्ते का उदाहरण देकर एकजुट रहने का आवाहन किया। सदर तहसील की शेष कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार तहसील अध्यक्ष को सौंपा गया कार्यक्रम का संचालन पत्रकार एवं ओजस्वी कवि टीवी सिंह द्वारा पत्रकारों पर तमाम कविताएं सुनाते हुए किया गया। चुनाव कार्यक्रम में सूर्यनारायण विश्वकर्मा सर्वेश कुमार मोहम्मद जसीम राजन कुमार अरविंद सिंह पवन कुमार गुप्ता किरन सहित ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

👁 975 views
975 views
Click