जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने किया निस्तारित

22322

    अयोध्या। आज दिनांक 05.11.2022 को तहसील समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान मण्डल आयुक्त श्री नवदीप रिणवा, श्रीमान जिलाधिकारी अयोध्या श्री नितीश कुमार व श्रीमान एसएसपी, अयोध्या प्रशांत वर्मा महोदय द्वारा तहसील रुदौली में उपस्थित रहकर आम जन समस्याओं को सुना जा रहा है।

    और प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया जा रहा व जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया जा रहा है।

    इसके अलावा मिल्कीपुर में जहां पर उप जिलाधिकारी अमित कुमार जयसवाल,तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता,खंड विकास अनिशि मणि पांडे व विद्युत विभाग सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति मे। मिल्कीपुर तहसील प्रांगण में संपूर्ण समाधान दिवस मनाया जा रहा है

    जहां पर क्षेत्र से प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया जा रहा।जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया जा रहा।

    आखिर महीने में लगातार विभिन्न तहसीलों में उच्चाधिकारियों की देखरेख में फरियादियों द्वारा अपनी शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं किंतु जानकारी के मुताबिक उच्च अधिकारी मामले को गंभीरता से ना लेकर संबंधित छोटे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र फॉरवर्ड कर देते हैं, जिसमें तमाम शिकायतों में लेखपाल व पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जाती है।

    • ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी के साथ करुना पांडे
    👁 22.3K views
    22.3K views
    Click