ऊंचाहार में ही मिलेगा युवाओं को रोजगार – अमरपाल

12941

ऊंचाहार (रायबरेली) ऊंचाहार के भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने कहा है कि ऊंचाहार के युवाओं को अब रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय विधायक की विकास विरोधी सोच के कारण यहां के नौजवानों को दिल्ली, मुम्बई में जाकर रिक्शा चलाना पड़ता है।

अमरपाल मौर्य ने कहा कि ऊंचाहार में भाजपा विधायक नहीं होने से विकास अवरुद्ध है। स्थानीय विधायक की रुचि केंद्र और प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को लागू करने में नहीं है। जिससे यहां का नौजवान पलायन कर रहा है।

श्री मौर्य ने आज आप के समर्थकों के साथ पखरौली, बरारा बुजुर्ग हनुमान मंदिर, चौदह मील, सहमंदा, बांसी रिहायक, किशुनदासपुर और हौसा में जनसंपर्क कर सभाओं को संबोधित किया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी भी मौजूद थीं।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 12.9K views
12.9K views
Click