युवक हरिकेश पाल की हत्या

18585

आज दिनांक 08.03.2021 को थाना लालगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र के ग्राम अनहरा में एक युवक हरिकेश पाल पुत्र ज्ञानचन्द्र पाल निवासी अनहरा उम्र लगभग 22 वर्ष की हत्या हो गई है। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पाया गया कि मृतक अपने मकान के बगल में स्थिति स्वयं के टीन सेड के नीचे सोया हुआ था, जब सुबह हरिकेश (मृतक) की मां उसे जगाने गई तो उसके ऊपर रजाई पड़ी हुई थी जब उसकी मां के द्वारा रजाई हटाई गई तो वह मृत अवस्था में था। मृतक के सीने में बाई तरफ गोली लगने का निशान है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो टीन सेड में सर्च के दौरान चारपाई के पास लकड़ी की आड़ में एक तमंचा बरामद हुआ जिसमें एक अदद खोखा कारतूस है। फॉरेंसिक टीम द्वारा यह बताया गया कि गोली इसी तमंचे से चलायी गयी है। यह घटना आत्महत्या भी हो सकती है। मौके से फॉरेंसिक टीम द्वारा फिंगर प्रिंट ले लिया गया है, पुलिस की अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं, घटना के कारणों की जांच/अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सोशल मीडिया सेल
प्रतापगढ़

👁 18.6K views
18.6K views
Click