एक हफ्ते के अंदर हुआ दूसरा सड़क हादसा, नहर बाईपास पर फिर टकराई लाइट के खम्बे से कार

14320

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर । इसी जगह पर 4 दिन पहले भी हुआ था हादसा जिसमें हुए थे तीन घायल, आज अल्टो कार खम्बे में टकराने से कार हुई क्षतिग्रस्त खम्बा टूट कर गिरा सड़क पर।

मामला जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली की काशीराम कॉलोनी के पास का है,जहां पर चार दिन पहले सड़क के बीच में लगे खंबे से एक बोलेरो कार टकरागई थी, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, आज भी उसी जगह पर उसी समय उसी खंबे से अल्टो कार टकराने से कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एक व्यक्ति जिसका नाम सोनू चचोदिया जो कि पवनदीप बस्त्रालय का पुत्र बताया जा रहा है,आल्टो कार में दो लोग सवार थे, सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र राठ में पहुँचाया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और लाइट का खम्बा टूटकर सड़क पर गिर गया, गाड़ी के बिस्फोट की आवाज सुनकर काशीराम कॉलोनी के लोग घटनास्थल पर दौड़कर पहुंचे और बेहोश पड़े हुए व्यक्ति को बाहर निकाला, जिसके सर में गंभीर चोट है, आनन-फानन में बिजली विभाग को सूचना दी गई, लाइट कर्मियों ने आकर लाइट काटी और रास्ता चालू किया

घटना देर रात 9:30 करीब की है।

👁 14.3K views
14.3K views
Click