एमसीएफ प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव ने संभाला पदभार

12879

ओबीसी मेंस यूनियन के कर्मचारियों ने प्रधान मुख्य इंजीनियर से मिलकर दी बधाई
लालगंज रायबरेली- मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में नए प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया | इनसे पूर्व में प्रधान मुख्य इंजीनियर रामवृक्ष यादव एक अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे , जिसके बाद प्रधान मुख्य इंजीनियर का पद रिक्त चल रहा था | वही मंगलवार को प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव ने मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया , इससे पहले प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव तीन वर्ष गोरखपुर में ए. ई. आर. पद पर नियुक्त रहे | वही मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव पदभार ग्रहण करते हुए उनके दफ्तर पर लोगों का बधाई देने का सिलसिला जारी रहा | मंगलवार को मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री ओबीसी यूनियन के अध्यक्ष रंजीत यादव की अगुवाई में सभी कर्मचारी व पदाधिकारी सहित प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी , वही ओबीसी मेंस यूनियन के अध्यक्ष रंजीत यादव ने बताया कि मंगलवार को दोपहर अपने सभी पदाधिकारियों के साथ प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव से मिलकर बधाई दी और ओबीसी यूनियन को हर मोर्चे में सहयोग करने की बात भी कही | इस मौके पर ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष रंजीत यादव , सचिव ओमप्रकाश मौर्य , मुनेश पटेल , विनोद यादव , योगेंद्र यादव , राजीव , रंजन व तरुण आदि लोग बधाई देने में उपस्थित रहे | रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 12.9K views
12.9K views
Click