एसएसपी ने 8 निरीक्षक दो उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में किए फेरबदल‌

17411

एसएसपी मुनिराज ने 8 निरीक्षक दो उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए हैं जिसमें निरीक्षक राजेश कुमार राय को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बीकापुर, निरीक्षक अशोक कुमार यादव प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन, निरीक्षक नीरज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पटरंगा से प्रभारी निरीक्षक थाना इनायतनगर, निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना पूरा कलंदर से थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक बनाया गया वही उपनिरीक्षक रतन कुमार शर्मा थाना अध्यक्ष कैंट को थाना पूरा कर कलंदर भेजा गया, उप निरीक्षक ओमप्रकाश वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पटरंगा से थाना अध्यक्ष पटरंगा बनाए गए, निरीक्षक देवेंद्र प्रसाद पांडे प्रभारी डीसीआरबी से वाचक डीआईजी/एसएसपी बनाए गए, निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक बीकापुर कोतवाली से प्रभारी डीसीआरबी भेजे गए, निरीक्षक रतन सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन से प्रभारी कोर्ट मॉनिटरिंग सेल भेजे गए, निरीक्षक अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इनायतनगर से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ भेजे गए।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 17.4K views
17.4K views
Click