एसवीएम लालगंज की छात्रा आंचल सरोज की सूचना पर रक्तदान संस्थान ने दिया पीड़ित महिला को रक्त

14574

रक्तदान संस्थान ही जनपद की एकमात्र संस्था जो जरूरतमंदों के लिए सदैव तत्पर- आंचल
आज रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय लालगंज अझारा प्रतापगढ़ की एन.एस.एस. की छात्रा आंचल सरोज की सूचना पर प्रयाग नर्सिंग होम लालगंज अझारा प्रतापगढ़ में भर्ती मरीज कमलेशा देवी उम्र 45 वर्ष निवासी रानीगंज कैंथोला प्रतापगढ़ जिनका ऑपरेशन होना है, उनके उपचार हेतु डोनर के अभाव में संस्थान का रक्तदाता कार्ड देकर दो यूनिट ए पॉजिटिव रक्त मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के रक्तकोष द्वारा प्रदान करवाया गया। मरीज के परिजनों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। आंचल सरोज ने कहा कि रक्तदान संस्थान सदैव गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहती है। हम इस संस्था के सहयोगी है, इस पर हमें एवं हमारी पूरी टीम को गर्व है।
आज के इस मौके पर निर्मल पाण्डेय, आँचल सरोज, पवन नंदन भट्ट, प्रेम प्रकाश मिश्रा, अरविन्द कुमार आदि लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 14.6K views
14.6K views
Click