महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए हुआ मतदान

16427

महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद को लेकर उत्साह पूर्वक मतदान संपन्न हुआ,वहीं गणना में अध्यक्ष पद पर विद्यासागरअवस्थी एवं महामंत्री पद पर पंकज प्रकाश श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए।

बताते चले की सोमवार को महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद को लेकर सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ तो वहीं दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद पर विद्यासागर अवस्थी को 68 मत तथा चंद्रोदय सिंह को 45 मत मिले वहीं महामंत्री पद पर सुखई प्रसाद राजपूत को मिले 44 मत के सापेक्ष पंकज प्रकाश श्रीवास्तव 68 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए बाकी पदों पर एकल नामांकन होने से प्रत्याशियों को निर्विरोध घोषित किया गया।

इस दौरान चुनाव एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी द्वारा समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर चुनाव प्रक्रिया के समापन की घोषणा की गयी।

इस दौरान निर्वाचित अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी नें सभी का आभार प्रकट करते हुए संगठन की एकता को सर्वोपरि बताया।

मौके पर विजयी अध्यक्ष एवं महामंत्री को फूलमाला पहना मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान प्रदीप श्रीवास्तव, भूपेश मिश्रा, ज्योति प्रकाश (दीपू) अवस्थी, मनीष तिवारी, सरोज गौतम, राधेश्याम, सुभन्जय सिंह, अशोक यादव, फिरोज अहमद, इम्तियाज अली सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 16.4K views
16.4K views
Click