ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रही ट्रक में घुसी इनोवा, मौत

15993

रूदौली सर्किल के पटरंगा थाना अंतर्गत ग्राम गनौली पेट्रोल पंप के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक व एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने इनोवा सवार सभी लोगों को सीएचसी रूदौली पहुँचाया जहां डॉक्टर ने युवक शिवचंद निवासी जलालपुर को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे नावेद निवासी तकिया की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इनोवा में लगभग चार से पाँच लोग सवार थे बाकी लोग सुरक्षित है। घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे की है जब लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही इनोवा कार ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रही ट्रक में जा घुसी ।

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

👁 16K views
16K views
Click