उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग इन दिनों चर्चा में है।इसका कारण यह है कि वो उत्तर प्रदेश की जगह मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। रामघाट में एक इंट्री प्वाइंट बताकर शासन से 7 करोड़ रुपए के फुट ओवर ब्रिज बनवाने के पीछे की मंशा भी शायद कुछ और समझ मे आती है।तभी तो घाट के सुंदरीकरण के बाद मन्दाकिनी में छोड़ी गई बोरिया अब पर्यटन विभाग राजकीय निर्माण निगम के ठेकेदार को क्रेन मशीन रखने के लिए मुहैया करवा रहा है।वैसे राजकीय निर्माण निगम के ठेकेदार ने मध्य प्रदेश क्षेत्र में खुले आम बिना किसी वैधानिक परमिशन के बालू निकाली और यूपी की बोरियो को भी फ्री में हासिल कर लिया।
👁 25.2K views
25.2K views
Click

