और जब डीएम-एसपी ने क्वॉरंटीन सेंटरों का किया आकस्मिक निरीक्षण

29078

सलोन (रायबरेली)। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व एस0पी स्वप्निल ममगई ने नगर पंचायत सलोन की ओर से बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सिटिजन पब्लिक स्कूल, सर्वोदय इंटर कालेज सलोन के अलावा सलोन क्षेत्र के अन्य सेंटरों का भी निरीक्षण किया। वही क्वारंटाइन सेंटर में रुके लोगो के खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली। जिसके बाद व्लाक परिसर के रसोइया में बन रहे सब्जी को डीएम ने चेक किया।अधिकारियों की देखरेख में लगे लोगों को निर्देश दिए कि सेंटर में रुके लोगों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाय और उनके खाने पीने का पूरा इंतजाम किया जाए। रोजाना कम से कम दो मर्तबा उनकी गिनती की जाए। सेंटर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। इस दौरान उपजिलाधिकारी आशीष सिंह, इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह समेत तहसील के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अनुज मौर्य / प्रदीप कुमार रिपोर्ट

👁 29.1K views
29.1K views
Click