कड़ाके की ठंड मे बुजुर्गों को कम्बल वितरित

14972

रायबरेली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन पति प्रभात साहू ने कस्बे से सटे पूरे सुखई व नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में बुजुर्गों को कम्बल वितरित किए।

नगर पंचायत महराजगंज के विस्तारित क्षेत्र सुखई का पुरवा वार्ड नं 1आजाद नगर में भाजपा नेता राजा राकेश प्रताप सिंह, शरद सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा जन्मेजय सिंह, अनुभव कक्कड़ समेत कई भाजपा नेताओं ने चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू की अगुवाई में घर घर जाकर बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल वितरित किए । इस दौरान कम्बल वितरित करते हुए प्रभात साहू ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नही हो सकता। जीवन पर्यन्त क्षेत्र के लोगों की सेवा करता रहूंगा।इस मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, सुधा अवस्थी, धर्मेंद्र लोधी, सौरभ, दलजीत सिंह (सेट्ठू), सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 15K views
15K views
Click