कमरौली पुलिस की रात्रि गश्त की ग्रामीणों ने खोल दी पोल

16822

शिवरतनगंज की सक्रियता से गोमांस सहित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

तिलोई (अमेठी) – जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात 12:20 बजे ग्रामीणों ने गौ वंश के साथ अभियुक्त को पकड़ के जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर गोवध की सूचना दी। जिसके बाद लगभग 15 मिनट में गांव बनभरिया में मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरवी 2795 शिवरतनगंज जिस पर तैनात ड्राइवर मनोज तिवारी महिला का0 प्रमिला व रमा शंकर दुबेदी ने मौके पर पहुंचकर कर भारी मात्रा में गौ मांस के साथ मौके पर से एक अभियुक्त को पकड़ा जिसमे मोहम्मद हाफीज पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी ग्राम ओतिया थाना शिवरतनगंज से गोकशी में प्रयुक्त धारदार हथियार व गोमांस बरामद किया। वहीं दो अभियुक्त जाकिर व वैस मोहम्मद अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। जिसके बाद मौके पर कमरौली थाना को सूचना देने के बाद कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और अभ्युक्तों को पकड़ कर जेल भेजा गया।

मोजीम खान रिपोर्ट

👁 16.8K views
16.8K views
Click