9 सितम्बर से अनंतपुर से आदर्शनगर के बीच चलेगी किसान स्पेशल पार्सल ट्रेन

12326

राकेश कुमार अग्रवाल

झांसी। रेलवे ने नया प्रयोग करते हुए किसानों की फल एवं सब्जियों को कम समय में गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए किसान स्पेशल पार्सल ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। पहली ट्रेन अनंतपुर से आदर्शनगर के लिए ९ सितम्बर को रवाना होगी।
यह गाडी बुधवार को अनंतपुर से 11:00 बजे आदर्शनगर के लिए प्रस्थान करेगी। यह किसान रेल रास्ते में गुंटकल, सिकंदराबाद, बल्हारशाह, नागपुर, आमला जंक्शन, जुझारपुर, इटारसी, भोपाल, बीना होते हुए गुरूवार को रात्रि 21:15 बजे झाँसी स्टेशन पहुंचेगी. झांसी में दस मिनट रुकने के बाद 21:25 बजे प्रस्थान कर धौलपुर, आगरा, पलवल होते हुए, शुक्रवार 11 सितम्बर को प्रातः 04:30 बजे आदर्शनगर (दिल्ली) पहुंचेगी।

यह ट्रेन फल, सब्जी उत्पादकों के साथ मंडी दुकानदारों व उपभोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

👁 12.3K views
12.3K views
Click