कांग्रेसियों ने एसबीआई बैंक के सामने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

7970

महोबा , यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने एसबीआई बैंक के सामने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को 6 मार्च तक चुनावी बांड दाताओं के नाम का खुलासा करने का आदेश दिया है, क्योंकि उसने इस योजना को असंवैधानिक माना है। लेकिन एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से समय सीमा 30 जून 2024 तक बढ़ाने की अपील की है। इससे पता चलता है कि एसबीआई और बीजेपी उन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मिली भगत कर रहे हैं जिन्होंने पैसा दिया था। उन्होंने एसबीआई बैंक के सामने जा कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला महासचिव यूथ कांग्रेस संदीप यादव और जिला उपाध्यक्ष राजीव खान और आकाश सिंह कपिल सोनी ,दिनेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,इंद्रजीत सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 8K views
8K views
Click