कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला

16868

तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट – अशोक यादव

महराजगंज/रायबरेली। कस्बे के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रिन्सू वैश्य पर अज्ञात लोगो द्वारा बीती रात उस समय हमला करके घायल कर दिया गया जब वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने घायल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती बुधवार की रात बाइक से वह दानेश्वर मंदिर होते हुए वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक उनके बाइक पर अज्ञात लोगों ने ईट पत्थर चलाएं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अंधेर में हुए अचानक इस हमले की वजह से वह हमलावरों को पहचान नहीं सके। इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम सूचना दर्ज कर ली गई है घटना की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उधर कांग्रेसी नेता के साथ घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसियों में रोष देखने को मिला। कांग्रेसी नेता इरशाद आलम, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मनोज कसेरा सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने पुलिस से मांग की है कि घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करें।

👁 16.9K views
16.9K views
Click