कार्यवाही : पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

12217
photo 004
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपित
कौशाम्बी| चरवा पुलिस ने बीती रात पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
एसपी अभिनन्दन ने बताया, रविवार को चरवा थाना इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई थी। घटना में बच्ची के रिश्ते में चाचा लगने वाले शख्स का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर चरवा पुलिस ने बरलहा गांव के पास बदमाश की लोकेशन मिली। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश चौबे पुत्र देश राज के पैर में गोली लगी है। इलाज के पश्चात कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
👁 12.2K views
12.2K views
Click