कितने दिन आती है अपने क्षेत्र में विकास देखने मैडम जी: स्मृति ईरानी

27131

सलोन रायबरेली-बुधवार को सलोन विधान सभा क्षेत्र मे एक दिवसीय दौरे पर पहुँची सांसद स्मृति ईरानी ने ग्राम सभा ममुनी, धरई में चौपाल के माध्यम से सभा को सम्बोधित किया।जिसके बाद एक रेस्टोरेंट में आयोजित साख सम्पर्क अभियान के एक शिविर में प्रतिभाग किया।सांसद स्मृति ईरानी ने ममुनी गांव में कराये गए 90 लाख रुपये के विकास कार्यो को जनता के बीच उपलब्धिया गिनाई।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वादा किया था कि विकास कार्य कराने के बाद आप सब के बीच लौटूगी, ग्राम सभा मे खड़ंजा हैण्डपम्प, इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण कराऊंगी सो आप के बीच विकास कार्यो को कराकर उपस्थित हूं।यह काम मैंने सांसद के तौर पर नही आपकी दीदी होने के नाते किया है।उन्होंने सरकारी कागज दिखाते हुए कहा कि कुछ लोगो को लगेगा कि काम कहा हुआ है तो यह कागज मेरे पास है।पूरे प्रमाण के साथ यह कागज और वीडियो ग्राफी फ़ोटो है जो यह प्रमाणित करती है कि विकास कार्य हुआ है।उन्होंने रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर तंज कसा कहा कि जनपद एक है लेकिन सांसद दो है।सामने वाले लोगो से पूछो की आपकी सांसद आपके क्षेत्र में दिखी है तो चुप हो जायेगे।किस घर से किस घर तक खड़ंजा बना इसकी जानकारी उनके सांसद को है, नही होगा।वही सलोन वासी बड़े गर्व के साथ कह सकते है कि सांसद दीदी स्मृति ईरानी विकास कार्यो का लेखाजोखा दे सकती है।और बराबर अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता जे सुख दुख में आती जाती रहती है।और यह इसी लिए सम्भव हो पाया है कि आपके द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि आपके मध्य आकर अपने कामो का हिसाब दे सकती है।सांसद स्मृति ने आगे कहा कि आज दीदी अपने परिवार आकर कह रही है दो वर्षों में जितना काम किया है और आने वाले दिनों में भी आपके बीच विकास कार्य करती रहूँगी।इससे पहले उन्होंने पूर्व सैनिकों और आशा बहुओ को फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया।अंत मे दीपावली की बधाई देते कहा कि इस दीपावली में दो दिए आप सब अपने घरों में जलाना।एक उनके लिए जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए है, और एक उनके लिए जो शरहद पर भारत माता की रक्षा के लिए सीमा पर डटे है।
कितने दिन आती है अपने क्षेत्र

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 27.1K views
27.1K views
Click