कुत्ते के अचानक आ जाने से बाइक सवार गिरे

7011

रायबरेली। जिसके चलते दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।

घटना कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ मोड़ की है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैंती गांव निवासी रामकिशोर शुक्ला (60)पुत्र गया प्रसाद शुक्ला व चन्द्र प्रकाश तिवारी (45)पुत्र जयनरायन तिवारी बाइक से महराजगंज आ रहे थे। शिवगढ़ मोड़ पर अचानक कई कुत्ते सामने आ जाने से बाइक अनियन्त्रित होकर गिर गयी।

जिस पर सवार दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 7K views
7K views
Click