केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लोगों को सीधा मिल रहा लाभ- अवधेश गुप्ता

16970

महोबा , केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी के चलते विकसित भारत संकल्प यात्रा कबरई ब्लॉक के पचपहरा गांव पहुंची जहां सरकार की योजनाओं की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा की मोदी सरकार की गारंटी देने के लिए ही विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लोगो को अब सीधा मिल रहा है पहले की सरकारो में किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए दलालों के पास जाना पड़ता था लेकिन अब सीधे बैंक खाते में रुपया भेजकर मोदी और योगी सरकार ने दलाली प्रथा को बंद कर दिया आज चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा हो चाहे किसान सम्मान निधि हो सभी का पैसा सीधे खातों में आ रहा है। इस अवसर पर कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, चेयरमैन संतोष चौरसिया, विकसित भारत यात्रा संयोजक मयंक तिवारी, सुखलाल सिंह नाना, ओमनारायण तिवारी, शिवशंकर सिंह, नरेश राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, हरिकिशन राजपूत, बीडीओ सौम्या आलोक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 17K views
17K views
Click