कैसे परेशानियों में ये थाना दे रहा लोगों को मुस्कान, पढ़ें खबर

17234

रायबरेली –

पूरा देेेश ही नही विश्व इस समय भीषण महामारी कोरोना का प्रकोप झेल रहा है, इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लाकडाउन की घोषणा करते हुए लोगों से घरों के बाहर न निकलने की अपील की है, ऐसे में एक बड़े तबके के सामने खाने पीने का संकट खड़ा हो गया है, इस स्थिति में पुलिस सबका सहारा बन रही है, रायबरेली में भी महिला थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह की अगुवाई में थाने में खाना बनाकर लोगों में वितरित किया गया है।
दरअसल लाकडाउन की घोषणा के बाद बहुत से लोग जो रोज कमाकर खाते थे उनके सामने खाने का संकट आ गया है, हालांकि सरकार सबको भोजन व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने की बात कह रही है, रायबरेली में महिला थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह की अगुवाई में महिला सिपाहियों की पूरी थाना टीम ने खाना बनाकर उसको लोगों में वितरित किया , सन्तोष सिंह का मानना है कि कोरोना के खिलाफ मिलकर जंग लड़ी जाएगी, कोरोना के लिए सिर्फ जनता शाषन के नियमो का पालन करे , जनता को किसी भी चीज की कमी सरकार की तरफ से नहीं होने दी जा रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 17.2K views
17.2K views
Click