कोरोना से लोगों को जागरूक कर रहा अक्षय फाउंडेशन

18388

लखनऊ– दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण एवं अन्य बीमारियों के बचाव को लेकर गांव दर गांव अक्षय फाउंडेशन के तत्वाधान में जागरूकता कैंप लगाया जा रहा है निशुल्क होम्योपैथी इम्यूनिटी बूस्टर कैंप का आयोजन,अरियोना गांव में किया गया, l जिसमें प्रमुख रुप से संस्था के सहयोगी डॉक्टर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में साईं इंस्टिट्यूट आफ होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज, अरियाना, अकबरपुर- अंबेडकर नगर के छात्रों ने सहयोग करते हुए करीब 610 ग्रामीणों को निशुल्क इम्यूनिटी बूस्टर दवा का वितरण किया।

इसके साथ ही ग्रामीण को कोरोनावायरस एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु मास्क वितरण के साथ ही साफ सफाई से रहन सहन के तरीके भी बताये गये। संस्था के संरक्षक पीएस चौधरी ने बताया कि लगातार यह काम किए जा रहे हैं जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 18.4K views
18.4K views
Click