कोरोना वायरस : 22 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल एवं शिक्षण संस्थान

26980
IMG-20200314-WA0067

चल रही परीक्षाएं यथावत चलती रहेंगी

परिषदीय विद्यालय में होने वाली परीक्षाएं की गई स्थगित

लखनऊ। कोरोना वायरस को लेकर की गई बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 मार्च तक बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा या टेक्निकल, स्किल डेवलपमेंट के इंस्टीट्यूट को बंद करने का फैसला किया गया है, 20 तारीख को एक बार फिर हम स्थिति का जायजा लेंगे। साथ ही सीएम ने कहा कि जहां विभिन्न बोर्डों की परीक्षाएं चल रही थीं, उनमें बदलाव नहीं किया गया है, वे परीक्षाएं यथावत आयोजित होती रहेंगी। वहीं जहां परीक्षाएं चल रही हैं, वो स्कूल-कॉलेज परीक्षाओं के बाद बंद किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि जो बेसिक स्कूलों में परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं, उन्हें स्थगित कर दिया गया है। साथ ही सीएम ने कहा कि जहां विभिन्न बोर्डों की परीक्षाएं चल रही थीं, उनमें बदलाव नहीं किया गया है। ये परीक्षाएं होती रहेंगीं। 23 मार्च के बाद जरूरत पड़ने पर समीक्षा कर अगला निर्णय लिया जाएगा।

स्थित सामान्य रहने पर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में 23 से 28 मार्च 2020 तक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों से अनुरोध है कि सभी आवश्यक सावधानियां और सतर्कता बरतें तथा साबुन पानी से बार-बार अपने हाथों को साफ करते रहें।

👁 27K views
27K views
Click