कोरोना से बचाव के लिए डीआईजी दीपक कुमार ने संभाली कमान, लोगों से की बातचीत

22902

●कोरोना से बचाव के लिए लोगो को किया जागरूक ।

बाँदा – बाँदा में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को लेकर आज मंगलवार को डीआईजी दीपक कुमार ने शहर कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सरकार के निर्देशों के पालन के दावों और उनकी जमीनी सच्चाई को देखा। दुकानदारों से बात की और कोरोना के खतरे से अवगत कराते हुए सभी से सतर्क रहने को भी कहा। डीआईजी दीपक कुमार ने सभी को बड़ी ही सरलता के साथ बताया कि कोरोना से हम सभी को बचाव करना है। इसके खतरों के प्रति अलर्ट रहना है। डीआईजी की बातें सुनकर दुकानदार और आम लोग काफी उत्साहित और खुश नजर आए। उन्होंने उच्चाधिकारी से कहा कि वह पूरी तरह से कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिस का सहयोग करेंगे। उधर,डीआईजी दीपक ने साफ कहा कि कोरोना से बचाव के लिए शासन के जो भी निर्देश हैं उनका कड़ाई से पालन करें। खुद को बदलें, मास्क लगाकर चलें और किसी भी कीमत पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न करें। उन्होंने कहा कि जब लोग खुद जागरुक होंगे तो पुलिस को सख्ती करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, बांदा में बीते कुछ दिनों में लगातार कोरोना पाॅजिटव केस बढ़े हैं। ऐसे में अधिकारियों की चिंता भी बढ़ी है। इसी क्रम में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी आज खुद लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने व्यवस्था की हकीकत भी देखी साथ ही लोगों से बातचीत भी की। वह शहर के महत्वपूर्ण माने जाने वाले अतर्रा चुंगी तिराहे पर करीब 30 मिनट तक रहे। डीआईजी के साथ सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे।

👁 22.9K views
22.9K views
Click