क्या बन पाएंगे नवागंतुक कोतवाल डलमऊ के खेवनहार

25433

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बढ़ रहे अपराधों व क्षेत्र में चोरियों जैसी घटनाओं को रोकने के लिए डलमऊ में आए कई थाना प्रभारियों ने काफी प्रयास किया परंतु अपराधियों और चोरियों पर अंकुश नहीं लगा पाए जिसके चलते रायबरेली के तेजतर्राक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार जल्दी-जल्दी डलमऊ के थाना प्रभारियों को बदलते रहे इस बार रायबरेली पुलिस अधीक्षक ने अपराधों और चोरियों जैसी घटनाओं से भरा डलमऊ जिसका डलमऊ के लिए नए थाना प्रभारी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा पुलिस अधीक्षक ने पंकज त्रिपाठी पर भरोसा जताते हुए डलमऊ की कमान सौंपी है अब देखना है की पंकज त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक की नजरों में कितना खरे उतर पाते हैं डलमऊ से गए पिछले कई थाना प्रभारी डलमऊ क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध और चोरियों को रोकने की काफी कोशिश की परंतु नाकाम रहे इसका कारण डलमऊ कोतवाली में तैनात कुछ दरोगा व कुछ सिपाही जो कि अपने क्षेत्र के गांव में कुछ दलालों के यहां अड्डा बना कर बैठना और दलालों के माध्यम से गांव में उपस्थित गरीब जनता पर रौब झाड़ते रहना आखिर थाना प्रभारियों पर भारी पड़ती रही जिसका शायद डलमऊ कोतवाली से जा चुके थाना प्रभारियों को मालूम भी नहीं था अब देखना है कि डलमऊ कोतवाली मैं आए नवागंतुक कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक रायबरेली की नजरों में खरे उतर पाते हैं ।

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 25.4K views
25.4K views
Click