क्वॉरंटाइन सेंटर से छोड़े गए प्रवासी

20046
WhatsApp Image 2020-04-12 at 18.42.15
क्वारंटाइन सेंटर से पहले जरुरी जाँच करते डॉक्टर्स
कौशाम्बी| जनपद मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 22 प्रवासियों को रविवार को छोड़ दिया गया। इस दौरान डॉक्टर्स व् प्रशासनिक अफसरो ने उन्हें एक प्रमाण पत्र देते हुए जरुरी हिदायत दी कि वह अगले आने वाले 14 दिनों तक अपने घर में क्वारंटाइन रहेंगे। 
 
गौरतलब है कि कोरोना के चलते हुए लॉक-डाउन में अपने घर गांव पहुंचने वाले प्रवासिओ को जिला प्रशासन ने एतिहातन हेल्थ चेकअप के बाद क्वारंटाइन सेंटरों के रखा था। 14 दिन को अवधि पूरी करने के बाद उन्हें आज क्वारंटाइन सेंटर से घर के लिए छोड़ दिया गया। 
 
आकड़ो के अनुसार जनपद में अब तक 15 हज़ार के करीब प्रवासी ग्रामीण अपने गांव घर पहुंचे है। मुख्यालय की सीमा में आने वाले 22 प्रवासियों को रविवार को डॉक्टर्स की निगरानी में हेल्थ जाँच के बाद होम क्वारंटाइन रहने की सलाह के साथ छोड़ दिया गया। 
 
मंझनपुर सहायक विकास अधिकारी कमलाकांत ने बताया मंझनपुर मुख्यालय में आज 22 प्रवासियों ने क्वारंटाइन सेंटर में अपनी 14 दिन की अवधि पूरी कर ली थी। जिन्हे डाक्टरी मुआइने के बाद होम क्वारंटाइन रहने की सलाह के साथ छोड़ा गया है। 
👁 20K views
20K views
Click