क्षेत्र में जगह जगह भंडारे का हुआ आयोजन

17038

महराजगंज रायबरेली , ज्येष्ठ माह के बड़े मगलवार के पहले दिन क्षेत्र में जगह जगह भण्डारे का आयोजन किया गया। महावीर स्कूल में भण्डारे का शुभारम्भ प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह,दासवंतपुर में एडवोकेट मोहित सिंह चौहान, पूरे सधई में अखिलेश सिंह व हनुमानगढ़ी मंदिर समिति द्वारा बजरंग बली के चित्र पर माल्यार्पण कर भंडारे की शुरुआत की गई। बताते चलें कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर संकट मोचन के भक्तों द्वारा जगह जगह भण्डारों का आयोजन किया जा रहा है।

पहले मंगलवार को महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने स्कूल के बाहर भण्डारे का आयोजन किया। वही दसवंतपुर में एडवोकेट मोहित सिंह चौहान, पूरे सधई में अखिलेश सिंह व रायबरेली रोड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया गया है जिसमे अधिक से अधिक भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह,प्रधानाचार्य कमल बाजपेई,दासवंतपुर में मोहित सिंह चौहान,प्रशांत सिंह चौहान,राहुल सिंह, प्रवीण सिंह,रौनक सिंह,धनंजय सिंह, संभवी सिंह,पूरे सधई में भाजपा नेता सुनील मौर्य,दिलीप मौर्य,सुनील मौर्य प्रधान,राजेश मौर्य कोटेदार,लवकुश मौर्य,मनीष,अमित सिंह,आर्यवीर सिंह व रायबरेली रोड स्थित हनुमानगढ़ी में ज्ञान प्रकाश जायसवाल,लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव,अनुराग अग्रहरी,सूर्य प्रकाश वर्मा,सुधा अवस्थी,रामकुमार मुंशी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 17K views
17K views
Click