खबर का दमदार असर, सिंचाई विभाग के अधिकारी पर मुकदमा दर्ज

26619

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ के किला घाट के पास पुरानी कई वर्षो से जर्जर पड़ी पोकलैंड मशीन जो कि गंगा स्नान करने में श्रद्धालुओं को परेशानी का सबक बनी हुई थी रविवार को तहसील सभागार में एसडीएम की बैठक के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने उक्त पोकलैंड मशीन को रास्ते से हटाने की मांग की थी जिलाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा संबंधित सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को पुरानी पोकलैंड मशीन को रास्ते से हटाने के निर्देश दिए थे निर्देश के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने उक्त मशीन को हटाने के लिए बिना सुरक्षा मांगों के दिहाडी मजदूर के द्वारा मशीन को काटने का काम कराया जा रहा था काम करते समय अधेड़ मोहम्मद शमी की मशीन के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी मौत के बाद मौके पर उपजिलाधिकारी डलमऊ व कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और सबको पीएम के लिए भेजा वही मृतक मोहम्मद शमी के पुत्र मोहम्मद जावेद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है कोतवाली प्रभारी डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर सिंचाई विभाग के विनोद कुमार के विरुद्ध सुरक्षा मानकों के बिना काम कराते हुए घटित दुर्घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की विवेचना विचाराधीन है

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 26.6K views
26.6K views
Click