खरेला पुलिस ने एक वारण्टी  को किया गिरफ्तार

18479

महोबा अपर्णा गुप्ता, पुलिस  अधीक्षक के निर्देशन पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक गतिविधियों को कारित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में सत्यम्, अपर पुलिस अधीक्षक व  रविकान्त गौड, क्षेत्राधिकारी चरखारी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीश्रक थाना खरेला गोपालचन्द्र कनौजिया द्वारा गठित की गयी उ0नि0 अजीत नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक नफर वारण्टी अभियुक्त दिलीप पाराशर पुत्र बल्देव प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी मु0 मानिक कस्बा व थाना खरेला जनपद महोबा संबंधित केस नं0 240/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन में अभियुक्त उपरोक्त को कस्बा व थाना खरेला जनपद महोबा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त–  दिलीप पाराशर पुत्र बल्देव प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी मु0 मानिक कस्बा व थाना खरेला जनपद महोबा
गिरफ्तार करने वाले पुलिस . उ0नि0 अजीतनारायण त्रिपाठी
का0 जितेन्द्र सिंह

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

👁 18.5K views
18.5K views
Click