ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर समेत कई पल्लेदार बाल-बाल बचे

22662

भरुआ सुमेरपुर, रायबरेली। कस्बे के राशन वितरण का खाद्यान्न लादकर क्षेत्र के ग्राम अतरैया जा रहा ट्रैक्टर गांव के समीप रास्ता खराब होने के कारण पलट गया। इस घटना में चालक सहित आधा दर्जन पल्लेदार बाल-बाल बच गए।

अतरैया के राशन विक्रेता अवधेश कुमार पाठक कस्बे से राशन वितरण का चावल ट्रैक्टर में लादकर गांव जा रहे थे गांव के समीप रास्ता खराब होने के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक सहित आधा दर्जन पल्लेदार बाल-बाल बच गए हैं।

खाद्यान्न की बोरियां कीचड़ में गिर जाने से खाद्यान्न खराब होने की संभावना है। राशन विक्रेता ने बताया कि घटना रास्ता खराब होने के चलते घटी है।

इस घटना में राशन सामग्री से भरी बोरियां फट जाने से खाद्यान्न खराब हुआ है। घटना से पूर्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 22.7K views
22.7K views
Click