रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता
बाँदा:—– जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोविन्द उपाध्याय का जनपद से आजमगढ़ स्थानांतरण होने पर आज सहकारिता विभाग के जनप्रतिनिधियों एवम अधिकारियों ने औपचारिक रूप से विदाई दी।
जिला सहकारी विकास संघ परिसर में ड़ी सी डी एफ अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सचिव राजेश चौधरी, अपर जिला सहकारी अधिकारी कमलेश सिंह, वीरेंद्र कुमार, डॉ अरविंद सिंह , चतुर सिंह, मर्दन सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने उपाध्याय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
👁 14K views
14K views
Click


