खेत में बने मकान में आग लगाने के पीड़िता ने लगाए आरोप

26863

महोबा  ,  कोतवाली चरखारी के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा निवासी गिरजरानी पत्नी स्वर्गीय प्रहलाद श्रीवास ने पुलिस चौकी गौरहारी में लिखित शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि उसके खेत बने मकान में विगत रात्रि किसी ने आग लगा दी जिससे उसमे डेढ़ कुंटल अनाज, पाइप, गृहस्थी का सामान सब जलकर खाक हो गया। जिसमें लगभग ढाई लाख का नुकसान बताया है।  लेखपाल श्रीकुमार वा चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने मौके पर जाकर मुआयना किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 26.9K views
26.9K views
Click