महोबा , थाना पनवाडी क्षेत्र के ग्राम शेरगढ निवासी विनोद कुमार पुत्र मोहनलाल अपनी पत्नी प्रेमवती व अपनी छोटी बच्ची कु0 काव्या के साथ मोटरसाईकिल से थाना क्षेत्र मे स्थित मन्दिर मदारन देवी घूमने के पश्चात अपने गांव वापस जा रहे थे कि गौरहारी बस स्टैण्ड पर नाश्ता करने के बाद रास्ते मे उनका मोबाइल फोन गिर गया था। जिसको राहगीर ने ढूंढा तो नही मिला जिससे उदास होकर राहगीर ने चौकी प्रभारी गौरहारी उ0नि0 विनोद कुमार सिंह थाना चरखारी को जाकर सूचना दी। जिस पर चौकी प्रभारी गौरहारी उ0नि0 विनोद कुमार सिंह थाना चरखारी ने तत्काल पुलिस टीम के साथ रास्ते मे राहगीर का फोन खोजकर वापस लौटाया। मोबाइल पाकर राहगीर के चेहरे की मुस्कान लौटी पुलिस को धन्यवाद कहा।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
खोया हुआ मोबाइल पुलिस के हाथों वापस पाकर राहगीर के चेहरे लौटी मुस्कान
👁 18K views
18K views
Click


