गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण से परेशान हुए लोग

24966

खनन मानक तार-तार, जिम्मेदार मौन

रायबरेली। डलमऊ मेरठ – प्रयागराज एक्सप्रेस वे जिले में निर्माणाधीन है, जिले के लालगंज, डलमऊ ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस वे निर्माण में खनन नियमो की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

गांव गांव में खनन के बाद रास्तों की हालत खस्ताहाल हो गयी है, पक्की सड़कें धूल के गुबार में तब्दील हो गयी हैं, डलमऊ तहसील क्षेत्र के थुलरई , विनोवापुरी, घूरी, पूरे तिवारी आदि ग्रामों में खनन मनमाने तरीके से हो रहा है, बिना किसी पैमाइश के बिना निशानदेही के बड़े पैमाने पर खनन तेजी से चल रहा है।

किसानों व कम्पनी के मध्य बिना किसी रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के खनन कराया जा रहा है, रास्तों की बदहाली पर भी ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।

  • विमल मौर्य
👁 25K views
25K views
Click